फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आरटीए कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने डाला छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय में वीरवार सुबह सवा नौ बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा डाला और हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इसमें एक कर्मी गैरहाजिर मिला। टीम ने तीन माह में बनाए भारी वाहन लाइसेंस, व्यावसायिक वाहन पंजीकरण व डुप्लीकेट लाइसेंस की फाइलों को खंगाला। इस दौरान दस्ती (बाई हैंड) दिए गए लाइसेंस, व्यावसायिक वाहन पंजीकरण व डुप्लीकेट लाइसेंस की जांच की गई। इनका पूरा रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम वीरवार सुबह सवार नौ बजे आरटीए कार्यालय पहुंची। इसमें इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई महावीर सिंह और एएसआई राजेश की टीम शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर की जांच की जिसमें एक कर्मी गैरहाजिर मिला। टीम ने तीन माह की भारी वाहन लाइसेंस, व्यावसायिक वाहन पंजीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस बनाने की फाइलों की जांच की। इस दौरान कार्यालय में हड़कंप मचा रहा। कार्यालय में आज कुछ लोग ही नजर आए। टीम की जांच में पता लगा कि तीन माह में भारी वाहन लाइसेंस के लिए 530 ने आवेदन किया है जिसमें से 385 के लाइसेंस बनाकर वितरित किए गए। इनमें से 357 के लाइसेंस डाक के माध्यम से भेजे गए। लाइसेंस डाक के माध्यम से ही भेजने के निर्देश हैं ताकि लाइसेंस बनवाने वाले का सत्यापन हो सके। वहीं 28 लाइसेंस दस्ती दिए गए हैं। जिसमें पुलिस, परिवहन व एंबुलेंस चालक के लाइसेंस शामिल है। इनकी जांच की जाएगी। वहीं डुप्लीकेट लाइसेंस के लिए 63 ने आवेदन किया है जिसमें से 49 के लाइसेंस डाक से व सात के दस्ती भेजे गए। इसके साथ ही 1439 व्यावसायिक वाहन पंजीकरण किए गए। इनमें से एक हजार को डाक से व 341 कार्यालय से जारी किए गए हैं। कार्यालय से जारी रजिस्ट्रेशन में पुलिस, परिवहन विभाग व एंबुलेंस की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन भी शामिल है। सभी जांच कर कारण पूछा जाएगा। अगर कमी मिली तो कार्रवाई को उच्च स्तर पर लिखा जाएगा।
साथ ही ओवरलोड वाहनों के चालान और जुर्माना, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, रोड टैक्स से मिलने वाले राजस्व, रोड सेफ्टी कार्यक्रम का रिकार्ड भी खंगाला। रोड टैक्स के रूप में 960 वाहनों से 4,75,38,970 रुपये व ऑनलाइन टैक्स के रूप में 13,60,74,470 रुपये लिया गया है। विभाग की तरफ से जिले में 102 प्रदूषण जांच केंद्र में से 47 की चेकिंग गई है और चार में गड़बड़ी मिलने पर 16 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। साथ ही विभाग में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी नहीं लगाई जा रही थी। इसके साथ ही महिला शौचालय व बाहर से आने वाले लोगों के बैठने को भी उचित प्रबंध नहीं था। जिसके लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने जांच की और कामकाज दुरुस्त मिला। एक कर्मचारी किसी कार्य से चंडीगढ़ गया हुआ था, जो कार्यालय में देरी से पहुंचा था। संबंधित कर्मचारी से विभागीय स्तर पर जवाब मांगा जाएगा।-गुरप्रीत संधू, मोटर वाहन अधिकारी, सोनीपत।


वर्जन

छापा डालने का मुख्य उद्देश्य दलालों के माध्यम से हो रहे कामों का पता लगाकर नकेल कसना है। पूरी जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और आम लोगों के काम समय पर होना सुनिश्चित करने के लिए सरकारी कार्यालयों के कामकाज का निरीक्षण किया जाता है। साथ ही संबंधित विभाग के कामकाज, लोगों के कार्यों की रिपोर्ट ली जाती है। अगर कोई अनियमितता मिलती है तो इसका कारण पूछा जाएगा। साथ ही पूरी रिपोर्ट बनाकर उच्च स्तर तक भेजी जाएगी। -अजीत सिंह, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें