अलग-अलग मिक्सर प्लांट पर छापा मार कार्रवाई की।
- फोटो : संवाद
सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अलग-अलग मिक्सर प्लांट पर छापा मार कार्रवाई की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीटीपी और बिजली विभाग ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की। एनजीटी के आदेशों के पालन न करने के चलते छापा मार कार्रवाई की गई। कुंडली क्षेत्र में चलने वाले अवैध मिक्सर प्लांट को लेकर शिकायत मिल रही थी। नाथूपुर समेत कई जगह मिक्सर प्लांट चल रहे हैं । मौके पर दस्तावेज पूरे नहीं मिले। दस्तावेजों की भी की जांच की जा रही है। नियमों के पालन न करने वाले प्लांटों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।