फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मारकर शराब की 224 पेटी पकड़ी

Thu, 11 Jan 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव सोहटी में पकड़ी गई शराब की गिनती करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आबाकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर सोहटी से कुतुबगढ़ मार्ग पर छापा डालकर लावारिस खड़े दो वाहनों में भरी शराब को बरामद किया है। दोनों वाहनों में शराब को अवैध रूप से लाया गया था। बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश व पंजाब में बिक्री के लिए है। शराब की 224 पेटियों को आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस को सौंप दिया है। आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने अवैध शराब के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सोहटी गांव में कुतुबगढ़ मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के बाहर शराब से भरी दो गाड़ी खड़ी होने की सूचना मिली थी। आबकारी विभाग की सहायक उत्पाद एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) सुलक्षणा इंस्पेक्टर श्रवण कुमार को साथ लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान सामने आया कि ठेके के सामने शराब की पेटियों से भरी एक पिकअप खडकी है, वहीं सड़क के दूसरी तरफ खड़े टाटा एस में भी शराब की पेटियां भरी मिलीं। थाना प्रभारी सुनील कुमार व सैदपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने मामले में सैदपुर चौकी को शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया है। दोनों गाड़ियों में विभिन्न मार्का की 224 पेटियां थीं। इन पर केवल पंजाब में बिक्री के लिए व केवल अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए लिखा हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्री उडऩदस्ता के एसआई महावीर, एएसआई राजेश आदि मौजूद रहे। पिछले साल भी अगस्त माह में भी सोहटी गांव से एक लावारिस खड़े कैंटर से 157 पेटियां अवैध शराब पकड़ी गई थीं।

ठेके में भी की जांच

टीम ने मौके पर शराब ठेके की भी जांच की, लेकिन ठेके पर हरियाणा सप्लाई की ही शराब बरामद हुई। ठेके के मालिक ने बाहर खड़ी शराब से भरी गाडिय़ों के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। वहां खड़ी दो स्कूटी भी संदेह के आधार पर जब्त की हैं।
विज्ञापन


वर्जन

सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है, मौके पर दो गाड़ियां खड़ी मिली है। जांच करने पर इनमें विभिन्न मार्का की शराब मिली। सरकार का टैक्स दिए बिना धोखा धड़ी से अन्य राज्यों से यह शराब हरियाणा लाई गई है।
विज्ञापन


-सुलक्षणा, एईटीओ, आबकारी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें