फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जर्मनी में छाया समीर, निशानेबाजी में जीते रजत पदक

विज्ञापन
जर्मनी के सुहल में जीत के बाद रजत पदक दिखाता साउथ प्वाइंट स्कूल का समीर।
विज्ञापन
सोनीपत। आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप-2023 में साउथ प्वाइंट स्कूल के निशानेबाज समीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीते। यह प्रतियोगिता जर्मनी के सुहल में एक से 9 जून तक आयोजित की गई। साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने समीर को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल पहुंचने पर पदक विजेता का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप में भारत के 39 निशानेबाजों सहित 46 देशों के 511 जूनियर निशानेबाजों ने भाग लेकर नौ दिनों तक अपनी निशानेबाजी का हुनर दिखाया। भारतीय दल में शामिल समीर ने 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल जूनियर मैन की एकल स्पर्धा में रजत पदक और 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल जूनियर मैन की टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीत देश का मान बढ़ाया।

वाइस चेयरमैन रोहित खत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा और कार्यकारी अधिकारी डॉ. ममता सचदेवा ने समीर को जीत की बधाई दी। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और इसमें भाग लेकर खिलाड़ी अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें