फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चेरिश दि ग्लोरी प्रतियोगिता का समापन हुआ

विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता ‘चेरिश दि ग्लोरी’ में हिस्सा लेते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सोनीपत (वि)। जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय 20वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘चेरिश दि ग्लोरी’ का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ओलंपियन पहलवान अमित कुमार दहिया तथा युवा कबड्डी खिलाड़ी अयान लोहचब गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। प्रतियोगिता में हर्डल, रिले, शटल, हुला हूप रेस व रोप स्किपिंग सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। साथ ही योगा, ज़ुम्बा, डंबल, समूह नृत्य व राजस्थानी नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। प्रधानाचार्या डॉ. गीतांजलि ग्रोवर ने अतिथियों का स्वागत कर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा शिक्षकों, अभिभावकों व अतिथियों के आभार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें