फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केमिस्ट स्टोर संचालक को बेहोश कर रुपये ठगा

Thu, 27 Nov 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक मार्ग पर स्थित एक केमिस्ट स्टोर पर बुधवार की सुबह ठगी हो गई। केमिस्ट स्टोर संचालक परशूम ने बताया कि एक युवक दवा लेने के बहाने स्टोर में आया और बातचीत के दौरान उसे एक कॉपी दिखाते हुए खोलने के लिए कहा। जैसे ही कॉपी खोली गई उसमें से एक तेज व अजीब गंध निकली जिसके प्रभाव में आकर वे कुछ देर के लिए सुन्न हो गए। गल्ले में रखी पूरी नकदी उस युवक को दे दी। कुछ ही देर बाद जब उन्हें होश आया तो उन्हें समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें