सोनीपत। गांव सेवली के युवक को शेयर ट्रेडिंग सिखाने और कमाई का झांसा देकर युवक से ठगी की गई। साइबर ठगों ने उनसे 7.98 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमित ने पुलिस को बताया कि 5 मई को उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लोनो कंपनी का कर्मी बताकर शेयर ट्रेडिंग में कमाई का झांसा दिया था। उन्हें 20 से 30 फीसदी कमाई का झांसा दिया। उसके बाद उनसे रुपये ठग लिए गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद