फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विदेशी मुद्रा में निवेश करने का झांसा देकर 1.48 लाख रुपये ठगे

Sat, 20 Jul 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। विदेशी मुद्रा में निवेश करने का झांसा देकर एक ठग ने शहर के एक युवक के साथ 1 लाख 48 हजार 100 रुपये की धोखाधड़ी कर दी। युवक ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

बसंत विहार एक्सटेंशन निवासी भारत कुकरेजा ने बताया कि आलोक नाम का व्यक्ति टेलीग्राम पर लोगों को पैसे का लालच देकर उनसे ठगी करता है। आरोप लगाया कि आलोक ने उन्हें विदेशी मुद्रा में निवेश करने की सलाह दी। आलोक की बातों में आकर उन्होंने आंध्रप्रदेश के राजोनीपत स्थित आईसीआईसीआई बैंक की ब्रांच के एक खाते में दो बार में 1 लाख 48 हजार 100 रुपये डलवा दिए। इसके बाद आलोक ने फिर से रुपयों की मांग की तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का शक हुआ। भारत कुकरेजा ने बताया कि बैंक का खाता सैन्नी सेट्टी नरसिंहमा राव के नाम से है। पुलिस ने आरोपी आलोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें