फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर खरीदने के नाम पर ऑनलाइन लिंक भेजकर 33000 रुपये ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के प्रभु नगर के रहने वाले कूलर व अलमारी के व्यापारी के पास ऑनलाइन लिंक भेजकर कूलर खरीदने के नाम पर 33000 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। प्रभु नगर निवासी रविकांत ने बताया कि वह लोहे के कूलर व अलमारी बनाकर बेचते है। शनिवार सुबह उनके पास एक मोबाइल से युवक का फोन आया था। उसने कहा कि वह दो कूलर लेना चाहता था। साथ ही कहा कि वह पेमेंट एडवांस में ही ऑनलाइन कर देगा। जिसके बाद उसने बैंक का खाता नंबर उससे पूछ लिया। आरोपी ने तीन बार लिंक भेजकर उसके खाते से 33000 रुपये निकाल लिए। तब उसे ठगी का पता लगा। उसने उसे फोन किया तो युवक उसे गालियां देने लगा। व्यक्ति ने पुलिस को बताया। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें