फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चरखी दादरी लिंगानुपात में आया आगे, प्रति हजार बेटों पर हुईं 1049 बेटियां

Sat, 03 Feb 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जनवरी माह के लिंगानुपात में चरखी दादरी जिला पहले स्थान पर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों में चरखी दादरी का लिंगानुपात 1049 दर्ज किया गया। वहीं सोनीपत दूसरे स्थान पर रहा है। यहां लिंगानुपात 971 दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ प्रदेश में बसे निचले पायदान पर रहा। यहां 1000 लड़कों पर महज 824 लड़कियों ने जन्म लिया। प्रदेशभर में जनवरी में 24059 बेटों और 22028 बेटियों ने जन्म लिया। प्रदेश का औसत लिंगानुपात 910 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में पानीपत की धरती से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का आगाज किया था। उसके बाद से प्रदेश में लिंगानुपात के सुधार की पहल शुरू हुई थी। सोनीपत में अब इसका परिणाम दिखने लगा है। जनवरी माह में सोनीपत का लिंगानुपात 971 पहुंच गया है। इसके विपरीत जिस पानीपत जिले से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई वहां लिंगानुपात में अपेक्षात्मक सुधार नहीं हुआ है। जनवरी में पानीपत का लिंगानुपात 847 दर्ज किया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गृह जिले अंबाला का लिंगानुपात 953 दर्ज किया गया तो सीएम सिटी करनाल जिले का 927 दर्ज किया गया है।

तीन साल बाद जिले के लिंगानुपात में आया सुधार
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल, 2021 में सोनीपत जिले का लिंगानुपात 1050 दर्ज किया गया था। उसके बाद लगातार कम होता रहा। मई, 2021 में यह गिरकर 802 तक आ गया था। अप्रैल, 2021 के बाद अब यह 971 दर्ज किया गया है। दिसंबर 2022 में जिले का लिंगानुपात 967, नवंबर में 895 और अक्तूबर में 893 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जिलावार जनवरी माह में यह रही स्थिति
जिला बेटों की संख्या बेटियों की संख्या लिंगानुपात
चरखीदादरी 224 235 1049
सोनीपत 1096 1064 971
भिवानी 778 754 969
पंचकूला 602 578 960
फतेहाबाद 825 792 960
अंबाला 806 768 953
रेवाड़ी 789 748 948
कुरुक्षेत्र 755 715 947
जींद 837 791 945
सिरसा 881 831 943
करनाल 1141 1058 927
हिसार 1559 1439 923
नूंह 2314 2131 931
यमुनानगर 1116 1027 920
गुरुग्राम 2149 1971 917
झज्जर 473 433 915
पलवल 1230 1121 911
फरीदाबाद 2361 2137 905
पानीपत 1307 1107 847
रोहतक 1314 1089 829
कैथल 866 715 826
महेंद्रगढ़ 636 524 824

वर्जन
जनवरी माह के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। लिंगानुपात में चरखी दादरी सबसे आगे है। सोनीपत जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है। तीन साल के रिकॉर्ड के अनुसार सोनीपत के लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें