फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुराना मीटर बदला न बिल ठीक किया, कनिष्ठ और उपमंडल अभियंता पर गिरी गाज

Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में बिजली निगम के कनिष्ठ और उपमंडल अभियंता पर गाज गिरी है। बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान नहीं करने के चलते मंत्री मूलचंद शर्मा ने कनिष्ठ अभियंता को निलंबित करने व उपमंडल अभियंता के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

गढ़ी घसीटा के उपभोक्ता का आरोप था कि पांच साल से उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ने रोते हुए बताया कि उनका बिजली बिल ठीक नहीं किया जा रहा है। जिस पर मंत्री ने कार्रवाई कर दी।
शहर के गढ़ी घसीटा निवासी मुकेश कुमार ने जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा को बताया कि उनका बिजली मीटर नहीं बदला गया है। उनका बिजली मीटर करीब 40 साल पुराना है। उन्होंने अपना पुराना मीटर बदलने की शिकायत बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता को दी थी, लेकिन उनका मीटर नहीं बदला गया। हालांकि कागजों में उनका मीटर बदल दिया गया है। उनका बिल लगातार औसत आधार पर आता रहा। वह पांच साल से इस समस्या से परेशान हैं। इस पर मंत्री ने कागजात देखे तो पता चला कि कनिष्ठ अभियंता नीरज पांच साल से लगातार इसी क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन

गढ़ी घसीटा की रहने वाली राजबाला ने बैठक में रोते हुए कहा कि उनका पुराना बिल नए बिल में जुड़कर आ रहा है। उन्होंने कई बार शिकायत दी, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। वह एसडीओ से भी मिली, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर मंत्री मूलचंद शर्मा ने कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता नीरज को निलंबित कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र सब डिविजन के उपमंडल अभियंता विक्की गहलावत के तबादले के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें