फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल कर 25 हजार रुपये निकाले, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 07 Aug 2016 12:08 AM IST
sonipat
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 दो शातिर युवक एटीएम से पैसे निकालने गई एक महिला का धोखे से एटीएम बदल कर हजारों रुपये की नगदी निकाल कर चंपत हो गए। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस में दी है। शुक्रवार को पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अशोक नगर निवासी श्वेता मुखीजा ने बताया कि सोमवार को वह नगर पालिका रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गई थी। इस दौरान एटीएम में दो अज्ञात युवक भी वहां मौजूद थे। उन्होंने एटीएम से उनके पैसे न निकलने की बात कह कर श्वेता से पैसे निकालने की बात कही। जब श्वेता ने अपने एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया तो एटीएम में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण उसके पैसे नहीं निकल पाए। इसके बाद वह पंजाब नेशनल बैंक के साथ लगते सेंट्रल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने चली गई। उसके पीछे पीछे उक्त दोनो युवक भी सेंट्रल बैंक के एटीएम में घुस गए। श्वेता का कहना है कि जब उसने अपना एटीएम डाला तो एटीएम से पैसे नहीं निकले और वह वापस अपने घर चली गई। इस दौरान उसके मोबाइल पर दो बार 10-10 हजार रुपये व एक बार 5 हजार रुपये की राशि एटीएम से निकाले जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज देखकर उसे समझने में देर नहीं लगी कि उसके साथ धोखा हुआ है। श्वेता का आरोप है कि उक्त दोनो अज्ञात युवकों ने पहले तो एटीएम में घुस कर उसका एटीएम पिन देखा और बाद में बडे़ ही शातिर तरीके से उसके एटीएम के साथ अपना एटीएम बदल कर पैसे निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें