फोटो : सोनीपत के अशोक विहार में सभा को संबोधित करते एसयूसीआई कम्युनिस्ट सचिव मंडल के सदस्य काम
सोनीपत। अशोक विहार में आजादी आंदोलन के क्रांतिकारी योद्धा चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता एसयूसीआई कम्युनिस्ट सचिव मंडल के सदस्य कामरेड ईश्वर सिंह राठी ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। एआईडीवाईओ के जिलाध्यक्ष कॉमरेड देवेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद और उनके साथी जिस तरह का समाज लाना चाहते थे वैसा नहीं बना। इस दौरान एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव कामरेड हरिप्रकाश, एआईडीएसओ के नेता अमित कुमार व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव कामरेड जयकरण दहिया भी मौजूद रहे।