फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर में लायंस क्लब गन्नौर गौरव की ओर से सम्मानित किए गए गुरुजन। स्रोत: क्
गन्नौर। लायंस क्लब गन्नौर गौरव की ओर से वीरवार को शिक्षक सत्कार उत्सव मनाया गया। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष भावना जग्या ने की। मुख्य अतिथि जीवीएम काॅलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य डाॅ. मीनू अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ. निहारिका, अतुल कुमार व डाॅ. मनोज रहे। समारोह में प्राचार्य व वरिष्ठ शिक्षक भूषण भाटिया, उषा मलिक, दीपमाला, रजनी शर्मा, शिल्पा राय, सुशील त्यागी, कोमल शर्मा समेत 40 गुरुजन को सम्मानित किया गया। चंद्र कांता कपूर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। मंच संचालन साशा वेदी ने किया। कार्यक्रम में हरीश वाधवा, शालू वाधवा, नीरज जग्या, अंकित मल्हौत्रा, डिंपी मल्हौत्रा, चारु चांदना, विक्रांत, गीता मौजूद रहे।