सोनीपत। यातायात पुलिस ने शनिवार को सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। अभियान के तहत गलत दिशा में चलने वाले भारी वाहनों के 22, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालाें के 20, बिना हेलमेट के 39, बाइक पर तीन लोगों के बैठने पर 15, रेड ब्लू लाइट का 6, ब्लैक फिल्म के 11, बुलेट पटाखा के 6, बिना पंजीकरण नंबर प्लेट वाहनों के 10 चालान करने सहित 3 वाहनों को जब्त किया गया। यातायात पुलिस ने इन वाहन चालकों पर कुल 2.73 लाख रुपये जुर्माना लगाया। संवाद