फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिट्टी से भरे ओवरलोड वाहनों के किए करीब ढाई लाख के चालान

Mon, 22 Jul 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में जांच अभियान के दौरान पकड़े गए ओवरलोड डंपर। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। अंतरराष्ट्रीय मंडी, गन्नौर में मिट्टी का कार्य चल रहा है। इसके कारण मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर दिन-रात खुले में दौड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले विभाग ने जहां अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के चालान किए थे, इसके बावजूद भी ओवरलोड डंपर रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसे में मोटर व्हीकल अधिकारी की टीम ने सोमवार को गन्नौर शहर में जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

जिला परिवहन प्राधिकरण (आरटीओ) की एक टीम ने रेलवे रोड पर चार ओवरलोड डंपरों को रोककर जांच कर उनके चालान किए। इस दौरान टीम ने करीब ढाई लाख रुपये के चालान किए। मोटर व्हीकल अधिकारी गुरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आरटीओ विभाग ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नियम तोड़ने वाले ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। उन्होंने कार्यवाही करते हुए जीटी रोड पर मिट्टी से भरे चार ओवरलोड डंपरों के करीब ढाई लाख के चालान किए। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें