सोनीपत। कोर्ट रोड स्थित एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15वीं राज्यस्तरीय तांग सूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजक एवं खेल संस्थापक मनोज जांगड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-10, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मार्स्टस, ब्लैक बेल्ट व अन्य स्पर्धाओं के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता में छोटे से लेकर मास्टर्स तक के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहे उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन 15वीं राष्ट्रीय तांग सूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर अपनी योग्यता को निरंतर निखारते रहना है। प्रतियोगिता के पैरा वर्ग में सोनीपत के चैतन्य गिलानी व चरखी दादरी की आशा ने स्वर्ण पदक जीता।
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ी दूध सप्लाई करने वाली बाइक। संवाद
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ी दूध सप्लाई करने वाली बाइक। संवाद