गोहाना। वार्ड नंबर 15 में गजराज अस्पताल के पास सीएफसी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया है। उन्होंने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से इस सीएफसी का निर्माण किया जाएगा। जिससे क्षेत्रवासियों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर पार्षद अंजू रजौरा समेत अन्य मौजूद रहे।