सोनीपत। केंद्रीय जीएसटी टीम ने सेक्टर-27 थाना क्षेत्र स्थित एक मोबाइल की दुकान पर छापा डाल महंगे मोबाइल की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। टीम ने डिकॉय ग्राहक के जरिये दुकान में वीरवार देर रात तक जांच कर कई दस्तावेज जब्त किए। जांच में पता चला कि विदेशों से सस्ते में आयात किए गए मोबाइल को यहां इम्पोर्टेड बताकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा था, लेकिन बिल नहीं दिया जाता। इसके बाद इशारा मिलते ही केंद्रीय जीएसटी टीम ने अपनी जांच शुरू की। कार्रवाई में लाखों रुपये की जीएसटी चोरी उजागर हुई है। इसके लिए दुकान संचालक को नोटिस जारी किया गया है।