सोनीपत। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गोहाना की जलेबी बांटकर जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह जीत देशभर में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।