फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 40 वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन मनाया

Mon, 20 Apr 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनिल ठक्कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर
विज्ञापन
सोनीपत। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से रविवार को सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान प्रेम रेलन ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनिल ठक्कर ने शिरकत की। मंच संचालन रवि कपूर ने किया। इस दौरान अप्रैल में जन्मे 40 वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन मनाया गया और उन्हें अंगवस्त्र और उपहार दे कर सम्मानित किया गया। उसके बाद प्रीतपाल बाल्याण ने मधुर गीत तथा प्रेम रेलन ने शायरी सुनाकर वरिष्ठ नागरिकों का मनोरंजन किया। इस दौरान सीताराम भारद्वाज, महिला प्रधान उषा भंडारी, ओमप्रकाश मुंजाल, टेकचंद त्रिवेदी, सतीश अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, किशन मिड्ढा, अशोक चांदना, प्रेम धमीजा, हरबंस लाल अरोड़ा, नरेश, विनय कुमार, नरेंद्र झांब, हरीश चावला भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें