फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हवन के साथ मनाया बुजुर्गों का जन्मदिन

Mon, 08 Jun 2026 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-15 में सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जून माह में जन्मे 40 वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से हुई इसमें वरिष्ठ नागरिकों को यजमान बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान लाजपत मुखी ने की। इस अवसर पर वेद विदुषी राज रानी ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया। सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में 21 जून को विश्व योग दिवस कम्युनिटी सेंटर में सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें