फोटो ::: 40
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में जैन विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विषयवार अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अकाउंटेंसी में आदित्य कुच्छल के 100 अंक, योग में लोकेश्वर के 100, अंग्रेजी में रितिक गुप्ता के 99, बिजनेस स्टडीज में अनुष्का के 99, इकोनॉमिक्स में आदित्य कुच्छल के 99, टाइपोग्राफी में शुभम के 98, आईपी में अरमान और गोरी के 99, अंकगणित में आदित्य कुच्छल के 97, फिजिकल एजुकेशन में छवि राठी के 97, हिंदी में भूमि के 94, राजनीति विज्ञान में वैभव सैनी के 93, बायोलॉजी में कर्मा के 91, इतिहास में लोकेश्वर के 90 व केमिस्ट्री में छवि राठी ने 90 अंक प्राप्त किए हैं। कॉमर्स संकाय में आदित्य ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, कला संकाय में विनय ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, विज्ञान संकाय में छवि ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।