फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: होटल पर कैशियर के पैर में मारी गोली

Tue, 02 Jan 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के भिगान स्थित होटल की सीसीटीवी फुटेज में पत्थर व ईंट फेंकते दिख रहे युवक। स्रो
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भिगान के पास स्थित होटल में आए युवकों ने पहली जनवरी की रात आकर हंगामा करने के कुछ घंटे बाद ही आकर कैशियर के पैर में गोली मार दी। कैशियर का आरोप है कि नए वर्ष की पहली रात को युवक आकर बीयर पीने लगा था तो उसे रोका गया था। जिस पर वह हंगामा कर चले गए थे। बाद में आकर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर फेंकने के साथ ही गेट पर तोड़फोड़ भी कर दी। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव सांदल कलां निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मुरथल के गांव भिगान स्थित पानीपत-दिल्ली लेन के हवेली होटल में कैशियर के पद पर पांच माह से काम करते हैं। वह 1 जनवरी की रात को ड्यूटी पर थे। रात करीब साढ़े 11 बजे होटल पर तीन युवक व दो युवती आए थे। उनमें से एक युवक बीयर पी रहा था। बीयर पीने से रोकने पर उसने बाउंसर से बहस शुरू कर दी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो वह राजस्थान नंबर की कार में बैठकर भाग गए थे। इसके कुछ घंटे वह तडक़े 2 बजकर 53 मिनट पर तीन युवक अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ होटल में पहुंचे। उन्होंने आते ही ईंट व पत्थर उठाकर उनकी तरफ फेंका। गनीमत रही कि वह किसी को नहीं लगे। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी। जिसके बाद हमलावर भाग गए। हमले में घायल बिजेंद्र को मुरथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस पर पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी तड़के 2 बजकर 53 मिनट पर होटल में आए थे। होटल में आते ही एक युवक ने पत्थर और दूसरे ने ईंट फेंक कर मारी। गनीमत रही कि ईंट व पत्थर किसी को नहीं लगा। इसी बीच सफेद रंग की जैकेट पहने युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। इससे गोली उनके पैर में लगी। उसके बाद युवक भागते हुए गेट के पास तोडफ़ोड़ कर 2 बजकर 54 मिनट 2 सेकेंड पर बाहर निकले और कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन


वर्जन

होटल में आकर हंगामा करने व गोली मारने की शिकायत मिली है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जल्द हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


-जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल

फोटो 19: सोनीपत के भिगान स्थित होटल की सीसीटीवी फुटेज में पत्थर व ईंट फेंकते दिख रहे युवक। स्रो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें