फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ढाबों पर दो कारों के शीशे तोड़कर नकदी, आभूषण और सामान चोरी

Mon, 24 Jun 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 पर ढाबों पर खाना खाने रुके दो कार सवारों की गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोर नकदी, आभूषण व सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने मोबाइल कारोबारी और दिल्ली के दंपती की कारों को निशाना बनाया है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

गांव राई के पास स्थित गोल्डन हट ढाबे पर खाना खाने रुके दंपती की कार का शीशा तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण और आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दिल्ली के नाथूपुरा की डीसीएम कॉलोनी निवासी कार्तिक शर्मा ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपनी पत्नी मानसी शर्मा के साथ दिल्ली से मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान खाना खाने के लिए गोल्डन हट ढाबे पर रुक गए। खाना खाकर वापस आए तो कार का शीशा टूटा हुआ था और बैग गायब था। इसमें कानों के झुमकी, पाजेब और आठ हजार रुपये थे। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोबाइल विक्रेता की कार से सामान व नकदी चोरी
राम नगर निवासी स्पर्श गर्ग ने पुलिस को बताया कि उसकी असंध (करनाल) कस्बे में मोबाइल की दुकान है। वह नए और पुराने मोबाइल फोन व अन्य सामान बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह हर महीने 2-3 बार दिल्ली करोल बाग गफ्फार मार्केट में सामान लेने जाते हैं। कुछ मोबाइल ठीक करवाकर और कुछ फोन पुराने खरीद कर लाते हैं। रविवार को वह अपनी कार से दिल्ली गफ्फार मार्केट में गए थे। इसके बाद शाम को अपनी कार में वापस आ रहे थे। मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे के सामने जीटी रोड पर रोक कर पानी की बोतल लेने के लिए चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो देखा कि कार के चालक साइड का शीशा टूटा हुआ था। कार में रखा उनका बैग गायब था। बैग में 12 पुराने मोबाइल पुराने और 50 हजार रुपये नकदी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें