राई। गांव बारोटा स्थित बंद रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण, बाइक, नकदी व सामान चोरी कर ले गए। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से बिहार के जिला खगड़िया के गांव चोढली निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर नियुक्त है। उनकी ड्यूटी सोनीपत में है। वह बारोटा स्थित रेलवे क्वार्टर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य बिहार स्थित पैतृक गांव गए थे। वह रात को अपनी ड्यूटी पर चले गए। सुबह वह ड्यूटी से लौटे तो क्वार्टर का ताला टूटा था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो चोर उनके क्वार्टर से बाइक, एलईडी, 73 हजार रुपये, दो सोने की चेन, एक अंगूठी, दो बच्चों के लॉकेट, चांदी की पाजेब, सिलिंडर, डेबिट कार्ड, अन्य कागजात व जूते चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। बारोटा चौकी पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दुकान से 40 हजार रुपये चोरी
बहालगढ़ चौक के पास स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर से 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। दुकानदार बहालगढ़ निवासी दीपक ने बताया कि वह मुरलीवाला के नाम से मिठाई की दुकान चलाते हैं। रात को चोर का शटर तोड़कर अंदर से नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। बहालगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।