फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेटे के पास गए परिवार के घर से नकदी और आभूषण चोरी

Sat, 27 May 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गढ़ी ब्राह्मणान से पानीपत थर्मल पावर में एक्सईएन बेटे के पास गए परिवार के घर से चोर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। पड़ोसन ने चोरी की जानकारी दी तो पीड़ित नंबरदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी नंबरदार रविंद्र सिंह खत्री ने बताया कि वह सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा सुमित चौधरी पानीपत थर्मल पावर में एक्सईएन के पद पर है और वहां सरकारी आवास में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह भी अक्सर गढ़ी ब्राह्मणान में घर पर ताला लगाकर बेटे के पास चले जाते हैं। वह महीने में करीब तीन सप्ताह बेटे के पास बिताते हैं। अब वह बेटे के पास गए थे। उनको शुक्रवार दोपहर में पड़ोस में रहने वाली प्रमिला देवी ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा है। वह बेटे के साथ गांव पहुंचा। उन्होंने देखा कि चोर घर के ताले तोड़कर अंदर से सोने की गिन्नी, दो अंगूठी, दो जोड़ी बालियां, चांदी के 12 सिक्के, चांदी के आभूषण, तीन जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें