फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेटी के शादी के लिए रखी नकदी और आभूषण चोरी

Tue, 25 Jul 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अशोक नगर निवासी शिक्षा विभाग में लिपिक के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। बेटी की शादी के लिए नए नोट की गड्डियां और आभूषण घर में लाकर रखे थे। वह शनिवार को अपने परिवार के लोगों से मिलने गए थे। रविवार को वहां से आने पर घर के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी नियुक्ति पानीपत में है। चोरों ने अलमारी व लॉकर के ताले तोड़कर चोरी की है। चोर उनके घर से सवा लाख रुपये के नए नोटों की गड्डी, चांदी की तागड़ी, छह कड़े, पाजेब, सोने के दो कड़े, सोने का हार और अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। उन्होंने यह सामान अपनी बेटी की शादी के लिए एकत्रित किए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें