फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी मालिक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 16 Jan 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी के मालिक और अधिकारियों के खिलाफ थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है। फैक्टरी मालिक व अधिकारियों पर कंपनी में काम करने के दौरान घायल हुए श्रमिक की आर्थिक मदद करने की बजाय जातिसूचक शब्द कहने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

गांव राजपुर निवासी पुज्यवित्र बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित शताब्दी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में दूसरी कंपनी के माध्यम से बतौर सहायक कार्यरत थे। आरोप है कि काम का अनुभव न होने पर भी मशीन पर ऑपरेटर का काम जबरदस्ती करवाया गया। जिस कारण वह कंपनी में हादसे का शिकार हो गया था और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। कंपनी के अधिकारियों ने परिजनों की मर्जी के बिना गलत ऑपरेशन भी करवा दिया। जिस कारण वह 100 फीसदी दिव्यांग हो गए थे। आरोप है कि अब फैक्टरी मालिक व अधिकारी उनकी आर्थिक मदद करने की बजाय जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने पहले भी थाना बड़ी में शिकायत दी थी, लेकिन कंपनी वालों ने जबरदस्ती दबाव डालते हुए हस्ताक्षर करवाकर शिकायत उठवा दी थी। पुलिस ने शिकायत पर कंपनी मालिक अशोक गुप्ता, महाप्रबंधक सुनील जिंदल, एचआर अधिकारी नवीन, मन्नु जैन व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी ने हर कदम पर की है श्रमिक की मदद

कंपनी के महाप्रबंधक सुनील जिंदल ने बताया कि कंपनी मालिक व उन पर लगाए आरोप सही नहीं है। कंपनी की तरफ से श्रमिक पुज्यवित्र की हर संभव मदद की है। उनका निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया है। आर्थिक रूप से भी मदद की गई है। कंपनी की तरफ से श्रमिक का ईएसआई कार्ड भी बनवाया गया था। कंपनी ने हर कदम पर मदद की है, लेकिन वह फिर भी शिकायतें कर रहा है जो गलत है। कंपनी भी पुलिस के सामने दस्तावेजों सहित अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें