फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला : पटवारियों ने दी अनिश्चितकाल के लिए कार्य स्थगित करने की चेतावनी

Sat, 07 Sep 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के लघु सचिवालय में एकत्रित पटवारी रोष व्यक्त करते हुए। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड से पटवारी का अपहरण कर दो करोड़ की फिरौती मांगने के बाद 19 लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से पटवारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को कार्य स्थगित (वर्क सस्पेंड) रखा। साथ ही चेताया है कि सोमवार तक बदमाश गिरफ्तार नहीं हुए तो वह प्रदेशस्तर पर अनिश्चितकाल के लिए कार्य स्थगित कर देंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि चार टीम मामले में जांच कर रही है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द बदमाश गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


मयूर विहार निवासी पटवारी ओमप्रकाश ने वीरवार को पुलिस को बताया था कि वह सोनीपत की जाजी तहसील में पटवारी हैं। बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे वह मयूर विहार स्थित अपने घर से कार्यालय के लिए निकले थे। रास्ते में खाकी पेंट, पुलिसकर्मियों जैसी बेल्ट व जूते और सफेद कमीज पहने युवक ने इशारा कर उनकी गाड़ी रुकवा ली थी। लिफ्ट लेने के बाद आरोपी ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी थी और उनकी ब्रेजा गाड़ी में ही अपहरण कर घुमाते रहे। पीछे दूसरी गाड़ी में आरोपी के अन्य तीन साथी भी आ गए थे और दो करोड़ रुपये का इंतजाम करने का दबाव बनाया था। बाद में वह दबाव बनाकर 19 लाख रुपये लेकर भाग गए थे। उन्होंने पटवारी को गांव बड़वासनी के पास छोड़ दिया था। घटना सीसीटीवी में दिखाई दे रही थी। घटना के बाद पीड़ित डर गया और उन्होंने वीरवार को मामले की शिकायत दी थी।
विरोध में पटवारियों का वर्क सस्पेंड जारी

वारदात का पता लगने के बाद सोनीपत के पटवारियों ने रोष जताया था। उन्होंने लगातार दूसरे दिन वर्क सस्पेंड रखा। दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर चहल भी शुक्रवार को सोनीपत पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह घटना सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन सोमवार तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं करता तो प्रदेशस्तर पर वर्क सस्पेंड किया जाएगा। जयवीर चहल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। प्रधान सन्नी दहिया ने कहा कि सोमवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो कड़े निर्णय लेने पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन

चार टीम कर रही मामले की जांच

एसीपी राहुल देव ने बताया कि पुलिस की चार टीम मामले की जांच कर रही है। इसमें उनके साथ ही एसीपी क्राइम राजपाल सिंह व सीआईए की दो टीम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वारदात के तुरंत बाद पता लग जाता तो बदमाशों को पकड़ना और आसान होता। इसके बावजूद हमारी टीमें जल्द मामले का पटाक्षेप करेंगी।
विज्ञापन





पटवारी का अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन के अंदर ही अपहर्ता पुलिस की पकड़ में होंगे।

- राजपाल सिंह, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें