फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाने पर मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर पिपली टोल के पास दो दिन पहले कलाकार दीप सिद्धू की बरसी पर अरदास करने आए लोगों ने खालिस्तान समर्थित नारेबाजी की थी। पुलिस ने मामले में दस नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पंजाब से कई लोग दो दिन पहले केएमपी पर कलाकार दीप सिद्धू के लिए अरदास करने आए थे। 15 फरवरी 2022 को दीप सिद्धू की केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में जान चली गई थी। पंजाब से लोगों ने केएमपी पर पहुंचकर दीप सिद्धू के लिए अरदास की थी। इस दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। मामले का पता लगने पर पुलिस ने दस नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी खरखौदा जीत सिंह का कहना है कि अरदास करने केएमपी पर पहुंचे लोगों ने खालिस्तान समर्थित नारे लगाए थे। उन्होंने माहौल बिगाड़ने और सौहार्द खराब करने की कोशिश की है। ऐसे में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें