सोनीपत। बेटी का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में पुलिस ने दंपती समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जन्म एवं मृत्यु कार्यालय सिविल सर्जन की तरफ से मिली शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जन्म एवं मृत्यु कार्यालय सिविल सर्जन की तरफ से सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि सेक्टर-14 निवासी हरिओम ने अपनी बेटी का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। मामले में आरोप है कि उनकी बेटी की बेटी का जन्म 6 अक्तूबर 1994 को सोनीपत में होना दिखाया गया है, जबकि उसका जन्म इससे एक साल पहले झज्जर जिले में हुआ था। आयु को एक साल कम कराने के लिए उन्होंने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार कराया था। इसके लिए दाई और दो गवाहों के फर्जी शपथ पत्र बनवाकर दिए गए थे। इनके आधार पर पार्षद को भी गुमराह करके संस्तुति करा ली थी। पुलिस ने दंपती व उनकी बेटी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।