फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला देखकर लौट रहे व्यक्तियों पर कार सवार युवकों ने डंडे से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के गांव देहरा से रामलीला देखकर घर लौट रहे कार सवार तीन व्यक्तियों पर कुछ युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल व्यक्ति ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा के महंतेश ने बताया कि वह अपने साथी राजेश, उनकी पत्नी पूजा, अंकित व उनकी पत्नी सिमरन के साथ पानीपत के गांव देहरा में रामलीला देखने गया था। रामलीला देखकर जब वह कार में सवार होकर घर लौट रहे थे तो शेखपुरा रोड पर पूजा ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रही एक सेंट्रो कार ने उनकी कार में साइड मार दी। जिस कारण उन्होंने अपनी कार रोक ली। इसके बाद सेंट्रो से उतर कर तीन युवक शराब के नशे में उनके पास आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने डंडों से उन पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मजीत ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें