फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत, साथी कारोबारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-44 पर नाथूपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई और उनका साथी फर्नीचर कारोबारी घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के पीतमपुरा के एडी पावर अपार्टमेंट निवासी धर्मेंद्र दुबे ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी ट्रैवल एजेंसी है। उनके पिता शुभकरण दुबे प्रॉपर्टी डीलर थे। वह अपनी कार से कुंडली की टक्सन सिटी में एक परिचित से मिलने आए थे। उनके साथ उनके साथी फर्नीचर कारोबारी शेर बहादुर मिश्रा भी थे। दोनों जब नाथूपुर के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे तो विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक हादसे के बाद अपने वाहन को लेकर भाग गया। जीटी रोड पर आ रहे अन्य लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने उनको दिल्ली के शालीमार स्थित एक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उनके पिता शुभकरण दुबे को मृत घोषित कर दिया। शेर बहादुर मिश्रा को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें