फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केएमपी टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार एसी मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एसी मैकेनिक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव डोभ निवासी अशोक गुरुग्राम में एसी मैकेनिक का काम करते थे। उनके जीजा गांव धामड़ निवासी राजीव ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि अशोक शुक्रवार शाम को बादली से सोनीपत की तरफ आ रहे थे। जब वह रात को अपनी कार में पिपली टोल प्लाजा से आगे पहुंचे तो उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने मृतक की पहचान अशोक के रूप में की। खरखौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने वाहन चालक का सुराग लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
केएमपी पर पिपली टोल के पास हादसे में कार सवार की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें