फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लिफ्ट मांगकर माच्छरौली से पिस्तौल के बल पर कार लूटी

Fri, 24 Mar 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। पानीपत जिले के गांव माच्छरौली में दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक चालक की कार लूट ली। कार लूटने के बाद युवक चालक को हल्दाना बॉर्डर के पास उतार कर कार सहित भाग गए। कार चालक पैदल चलकर गन्नौर की सीमा में पहुंच गया और डायल 112 पर फोन किया। सूचना के बाद डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और थाना गन्नौर में वारदात की जानकारी दी। इसके बाद थाना गन्नौर से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बाद में पता चला कि वारदात समालखा के क्षेत्र में हुई है, जिसके बाद समालखा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पीड़ित व्यक्ति को थाना समालखा में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

करनाल निवासी महेश ने बताया कि वह करनाल से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जब वह माच्छरौली के निकट पहुंचे तो वहां दो युवकों ने उनकी कार को रुकवा लिया और पिस्तौल दिखाकर उनकी कार में सवार हो गए। इसके युवक महेश को हलदाना बॉर्डर पर उतार कर कार सहित भाग गए। इसके बाद महेश पैदल चल कर हलदाना बॉर्डर क्रॉस कर गन्नौर सीमा में पहुंचे और डायल 112 पर मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही सोनीपत की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और थाना गन्नौर पुलिस को घटना से अवगत करवाया। इसके बाद थाना प्रभारी रवि कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो सामने आया कि महेश की कार को पानीपत जिले के गांव माच्छरौली से लूटा था और युवक महेश को समालखा की सीमा में ही छोड़ कर भाग गए। जिसके चलते उन्होंने थाना समालखा में इसकी जानकारी दी और महेश को भी थाना समालखा में भिजवा दिया। महेश के बयान लेने के बाद अब समालखा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें