फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, महिला की मौत, युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव आहुलाना से गोहाना शहर में एक शादी में आ रहे ट्रैक्टर को एक कार ने सामने से सीधी टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर की बुग्गी पर बैठी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने गांव मदीना निवासी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव आहुलाना निवासी मनजीत ने पुलिस को बताया कि बुधवार को गोहाना में उसकी बहन की शादी थी। वह ट्रैक्टर की बुग्गी में अपनी चाची राजपति (72) और बहन सोनिका को बैठाकर चला। रात आठ बजे वह जब गोहाना शहर में जींद रोड बाईपास के पास पहुंचे तभी गोहाना की ओर से आई एक कार ने ट्रैक्टर को सामने से सीधी टक्कर मार दी। मनजीत का आरोप है कि हादसे को अंजाम देने वाला कार चालक गांव मदीना निवासी विनोद था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें