फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। बारोटा-सफियाबाद मार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव सरूरपुर निवासी रजनीश ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई सचिन (36) एसके ट्रांसपोर्ट कंपनी में कैंटर पर चालक था। वह 27 सितंबर की रात को करीब 12 बजे सोनीपत से नरेला जा रहा था। जब वह बारोटा-सफियाबाद के बीच पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने भाई के कैंटर को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रजनीश के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें