फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिकित्सक से दुष्कर्म कर हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Fri, 16 Aug 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में कैंडल मार्च निकाली समतामूलक महिला संगठन की सदस्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
गोहाना। समतामूलक महिला संगठन की तरफ से कोलकाता में चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। महिलाओं ने हत्यारोपी को सख्त सजा देने की मांग की। मार्च समता चौक से शुरू कर भगवान महावीर चौक व शहीद चौक से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त किया गया। वहीं, खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीपीएस की छात्राएं, एमडी व जूनियर डाक्टर भी कोलकाता में हुए अपराध के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं। चिकित्सकों की हड़ताल के चलते ओपीडी वरिष्ठ चिकित्सक संभाल रहे हैं। आपातकालीन वार्ड व आपातकालीन सेवाएं चालू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें