फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चुनाव गतिविधियों की अनुमति के लिए सुविधा एप का फायदा उठा सकेंगे प्रत्याशी

Fri, 23 Aug 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन अवधि के दौरान नामांकन पत्र दायर करने और चुनाव गतिविधियों की अनुमति लेने की प्रक्रिया को सरल बनाया है। आयोग की तरफ से सुविधा कैंडिडेट एप्स लॉन्च किया गया है। एप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने नामांकन की वर्तमान स्थिति देख सकते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सुविधा पोर्टल पारदर्शी तरीके से फर्स्ट इन फर्स्ट आउट सिद्धांत पर अनुमति अनुरोधों की विविध श्रेणी को पूरा करता है। यह रैलियों के आयोजन, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, घर-घर जाकर प्रचार करने, वीडियो वैन, हेलीकॉप्टर, वाहन परमिट प्राप्त करने, पर्चे बांटने के लिए अनुमति प्रदान करता है। सुविधा पोर्टल (https://suvidha.eci.gov.in ) के माध्यम से राजनीतिक दल और उम्मीदवार कहीं से भी किसी भी समय ऑनलाइन अनुमति अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ऑफलाइन आवेदन करने का विकल्प भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें