गोहाना। सज्जन सेवा संघ और बलिदानी भगत सिंह ब्रिगेड की ओर से गोहाना शहर को भीखमुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ब्रिगेड की गोहाना इकाई के अध्यक्ष मास्टर राजेश लठवाल ने बताया कि दोनों संस्थाओं की ओर से बस स्टैंड पर रोटी व कपड़ा बैंक चलाया जा रहा है। यहां पर रोजाना लंगर लगाया जाता है। अब दुकानदारों व आम लोगों को जागरूक किया जाएगा कि अगर कोई भीख मांगता नजर आए तो उसे गोहाना बस स्टैंड पर भोजन करने के लिए भेजें। संवाद