फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनआरआई का भांजा बनकर की कॉल, खाते में ट्रांसफर कराए 6.10 लाख रुपये

Tue, 22 Oct 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठग ने सेक्टर-14 निवासी व्यक्ति को उनका एनआरआई भांजा बताकर काॅल की और झांसे देकर 6.1 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा गिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी केशव ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनका भांजा इंद्रजीत तीन साल से ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। 14 अक्तूबर को उनके पास व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले कहा कि खुद को उनका भांजा इंद्रजीत बताते हुए कहा कि उनके दोस्त हरजीत सिंह की मां बीमार हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके ऑपरेशन के लिए रुपयों की जरूरत है। वह खाते में रुपये भेज रहे हैं, जिसे आने में करीब 24 घंटे लगेंगे। वह फिलहाल उनके दोस्त को छह लाख रुपये भेज दें। उनके पास खाते में 16.15 लाख रुपये की राशि डालने की स्लिप भेजी गई। उसके बाद उन्होंने अलग-अलग खातों में 6.10 लाख रुपये जमा करवा दिए।
बाद में भी आरोपी उनसे 40 हजार रुपये मांगने लगा। उनके खाते में कोई नकदी नहीं आई। उन्होंने अपने फुफेरे भाई अरुण से बात की और जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी जानकारी दी। इस पर उसने बताया कि यह इंद्रजीत का नंबर नहीं है। तब उन्हें ठगी का पता लगा। उन्होंने मामले से साइबर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें