फोटाे : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में कैडेट कीर्ति का स्वागत करती प्राचार्य डॉ. ऊषा द
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट कीर्ति सोलंकी ने एनसीसी निदेशालय, दिल्ली की ओर से आयोजित 10 दिवसीय साइबर डिफेंडर कोर्स में भाग लिया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. उषा दहिया ने कैडेट का स्वागत किया। उन्होंने कीर्ति को भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने और अन्य छात्राओं की प्रेरणा बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. हेमलता व डॉ. शीतल भी मौजूद रहीं। संवाद