फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैडेट शीतल का जीसीआई पद पर चयन

Fri, 29 Aug 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट शीतल। स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
सोनीपत। वर्ष 2020 में एनसीसी से पासआउट शीतल का एनसीसी गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर (जीसीआई) के पद पर पश्चिमी क्षेत्र के लिए चयन हुआ है। गांव चिटाना की रहने वाली शीतल का परिवार भी देश सेवा से जुड़ा हुआ है। उनके पिता सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में एएसआई और माता गृहिणी हैं। उनकी बहन दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। भाई निजी कंपनी में कार्यरत हैं। शीतल घर में सबसे छोटी हैं। हिंदू कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. विपाशा अग्रवाल ने कहा कि शीतल ने यह सिद्ध कर दिया है अनुशासन, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। एनसीसी अधिकारी नीतू नसीयर दूहन ने कहा कि शीतल ने अपनी मेहनत और लगन से अन्य सभी कैडेट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का काम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें