फोटो: साेनीपत के गन्नौर बीडीपीओ कार्यालय में पेंशन दस्तावेजों के सत्यापन न होने पर विरोध जताते
गन्नौर। पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्गों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बीडीपीओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सोमवार को पेंशन संबंधी दस्तावेजों की जांच करने वाला कर्मचारी कार्यालय में नहीं मिला। इससे नाराज बुजुर्गों ने गन्नौर बीडीपीओ कार्यालय प्रदर्शन किया। सनपेड़ा निवासी राजेश ने बताया कि उसे तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है। दस्तावेजों की जांच और पेंशन शुरू कराने के लिए वह कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुका है, समस्या का समाधान नहीं हुआ। संवाद