फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेत्रदान कर सत्या देवी विरमानी दे गईं मानवता का संदेश

Sat, 27 Jun 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
आहुति संस्था की 1097वीं नेत्रदात्री नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी की सास सत्या देवी
विज्ञापन
गोहाना। रेलवे कॉलोनी निवासी 87 वर्षीय सत्या देवी विरमानी के निधन के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान करवाकर मानव सेवा की मिसाल पेश की। सत्या देवी विरमानी नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी की सास तथा पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी की माता थीं। उनका निधन अस्वस्थता के कारण हुआ। परिजनों की ओर से इंद्रजीत विरमानी ने आहुति संस्था को सूचना दी। इसके बाद श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट दिल्ली के आई बैंक से टेक्नीशियन नरेंद्र लोहमोर गोहाना पहुंचे और परिजनों की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी करवाई। आहुति संस्था के सहयोग से यह नेत्रदान संख्या 1097 रहा। इस दौरान संस्था से सुरेंद्र विश्वास, सन्नी निरंकारी और जितेंद्र गेरा मौजूद रहे। उन्होंने परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें