सोनीपत। जीवन नगर निवासी मुद्रा रहेजा ने यूपीएससी की परीक्षा में देश भर में 413वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने पिछले साल हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में छठा रैंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया था। उसके बाद उत्तर प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा में भी सफलता हासिल की। मुद्रा को एचपीएस मिला है और वह फिलहाल मधुबन पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण पर हैं। मुद्रा के व्यवसायी पिता राजेश रहेजा और मां ममता लाडली की सफलता पर बेहद खुश हैं। मुद्रा ने कहा कि उन्हें और बेहतर की उम्मीद थी।
पिता राजेश रहेजा ने बताया कि मुद्रा ने प्रारंभिक परीक्षा हिंदू विद्यापीठ से की। उसके बाद स्नातक की पढ़ाई सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से की। स्नातक करते समय ही उन्होंने यूपीएससी करने की सोच ली थी। स्नातक के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी थी। यूपीएससी का यह उनका पहला प्रयास था। इससे पहले एचसीएस के दूसरे प्रयास में छठा रैंक हासिल किया था। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने कहीं से कोचिंग नहीं ली, सभी विषय पर बराबर फोकस करते हुए सेल्फ स्टडी से ही यह परीक्षा पास की है।