फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्टॉप पर रुकेंगी बसें, परीक्षार्थियों को होगी सहूलियत

Sun, 25 Feb 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अब परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी होगी। हरियाणा रोडवेज की बसें ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए सभी स्टॉप पर रुकेंगी। इसको लेकर गोहाना सब डिपो के डीआई ने सभी चालक-परिचालकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

साथ ही स्पष्ट किया है कि कोई चालक-परिचालक अगर नियमों की अवहेलना करता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज की इस पहल से विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पेपर देने के लिए दूसरों गांवों या शहरी क्षेत्र में बनाए गए केंद्र पर जाना होगा। हर साल विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की परीक्षा देनी होती थी। समय पर बस या अन्य वाहन नहीं मिलने के कारण कई विद्यार्थी समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाते थे, जिससे उनका पेपर छूट जाता था या फिर समय पर नहीं पहुंचने से पेपर करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था। इस स्थिति को देखते हुए रोडवेज विभाग ने परीक्षार्थियों को गांव से परीक्षा केंद्र तक ले जाने के लिए तैयारी की है।
हर स्टॉप पर रोकनी होंगी बसें
डीआई ने रोडवेज के चालक व परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दिनों में परीक्षार्थियों के लिए ग्रामीण क्षेत्र के हर स्टॉप पर बस रोकेंगे। ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि उपमंडल के सभी 92 गांवों तक बसें पहुंच रही हैं। परिचालक विद्यार्थियों को बसों में बैठाकर परीक्षा केंद्र के नजदीक उतारेंगे। ग्रामीण बस सेवा विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन

वर्जन
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। रोडवेज के परिचालक गांव के हर स्टॉप पर बस रोकेंगे और विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के नजदीक उतारेंगे। लापरवाही करने वाले परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-तेलूराम, डीआई, बस अड्डा, गोहाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें