सांसद के निजी सचिव रविकांत ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है जब सांसद नायब सैनी की गाड़ी को रोका गया। पहले भी दो बार उनकी गाड़ी को रोका जा चुका है। तब भी काफी बहस के बाद निकाला गया था। अब तो बूम गिराने के साथ ही पीएसओ से बदतमीजी तक कर दी गई। जिस पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
लगातार मिलती रही है शिकायत
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि भिगान टोल प्लाजा पर सांसद की गाड़ी को रोका गया था। सांसद की गाड़ी को रोक कर उनके स्टाफ के साथ बदतमीजी की गई है। पुलिस के पास पहले भी टोल कर्मियों की शिकायत आती रही हैं। टोल कर्मियों को कई समझाया जा चुका है, लेकिन वह बार-बार गलत व्यवहार कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।