फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन स्थानों पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया

Wed, 14 Jan 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के गांव देवडू के पास बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करता बुलडोजर। स्रोत: प्र
विज्ञापन
सोनीपत। नगर योजनाकार विभाग की ओर से मंगलवार को गांव देवडू व गढ़ी ब्राह्मणान में तीन स्थानों पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी कि अगर बिना मंजूरी के कॉलोनियों को विकसित किया तो कानूनी कार्रवाई होगी। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि गांव देवडू के पास 12 एकड़ और गढ़ी ब्राह्मणान के पास 10 एकड़ पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन अवैध कॉलोनियों में तीन बाउंडरी वॉल, 30 डीपीसी, सीसी टाइल रोड व कच्चे रास्तों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें